
दोस्ती या ताकत का प्रदर्शन... बातों ही बातों में एर्दोगन ने पकड़ ली मैक्रों की उंगली, छुड़ाते रह गए फ्रांसीसी राष्ट्रपति
AajTak
वीडियो में देखा गया कि शुरुआत में एर्दोगन मैक्रों से मिलते वक्त उनका हाथ पकड़ते हैं और थपथपाते हैं. मामला तब और दिलचस्प हो गया जब मैक्रों ने दूसरा हाथ बढ़ाया, लेकिन तभी एर्दोगन, उनसे कुछ कहते हुए, मैक्रों की उंगली को पकड़ लेते हैं और लगभग 13 सेकंड तक नहीं छोड़ते. मैक्रों इस दौरान थोड़े असहज लगते हैं, लेकिन फिर भी बातचीत जारी रखते हैं, जबकि एर्दोगन अपनी सीट पर बैठे-बैठे उनकी उंगली थामे रहते हैं.
यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (EPC) शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई एक अजीब सी बातचीत ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एर्दोगन, मैक्रों का हाथ पकड़ते हैं और फिर उनकी उंगली थामे रहते हैं, जिससे मैक्रों थोड़े असहज नजर आते हैं.
वीडियो में देखा गया कि शुरुआत में एर्दोगन मैक्रों से मिलते वक्त उनका हाथ पकड़ते हैं और थपथपाते हैं. मामला तब और दिलचस्प हो गया जब मैक्रों ने दूसरा हाथ बढ़ाया, लेकिन तभी एर्दोगन, उनसे कुछ कहते हुए, मैक्रों की उंगली को पकड़ लेते हैं और लगभग 13 सेकंड तक नहीं छोड़ते.
एर्दोगन ने पकड़ी मैक्रों की उंगली
मैक्रों इस दौरान थोड़े असहज लगते हैं, लेकिन फिर भी बातचीत जारी रखते हैं, जबकि एर्दोगन अपनी सीट पर बैठे-बैठे उनकी उंगली थामे रहते हैं. आखिर में वो उंगली छोड़ते हैं. इस अजीब सी घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई लोगों ने इसे एर्दोगन की ओर से एक 'मनोवैज्ञानिक शक्ति प्रदर्शन' बताया. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इससे मैक्रों भी अचानक असमंजस में पड़ गए.
तुर्की की मीडिया ने क्या कहा?
तुर्की की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिक्रिया एर्दोगन की तरफ से इसलिए आई क्योंकि मैक्रों ने उनसे मिलते वक्त उनके कंधे पर हाथ रखकर मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश की थी. रिपोर्ट में दावा किया गया, 'लेकिन एर्दोगन ने ऐसा नहीं होने दिया और उन्होंने मैक्रों की उंगली को कसकर थाम लिया और छोड़ा ही नहीं.'

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










