
दोस्ती, प्यार और ब्लाइंड मर्डर... 51 लोगों की गवाही से खुला कत्ल का राज, जमीन में दफन थी लाश
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा में न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या का मामला पांच साल बाद जाकर सामने आया. साल 2018 में हुए इस मर्डर केस में 5 साल तक लड़की की लाश जमीन के नीचे दबी रही. जिसका सुराग 3D स्कैनर मशीन से मिला. फिर कोर्ट में गवाह की गवाही ने खोली पूरी साजिश.
Salma Sultana Murder Case: छत्तीसगढ़ के एक लोकल न्यूज चैनल की न्यूज एंकर थी- सलमा सुल्ताना. खबरे पढ़ने के अलावा सलमा का एक ही शौक था. गाना सुनना और गाने गाना. सलमा का सबसे पंसदीदा गाना एक ही था- 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं'.
21 अक्टूबर 2018 की बात है. सलमा का ब्वॉयफ्रेंड खुद गाकर सलमा को उसका सबसे पंसदीदा गाना सुना रहा था. बस इस गाने का पिक्चराइजेशन थोड़ा अलग था. सलमा बिस्तर पर पड़ी छटपटा रही थी. उसका ब्वॉयफ्रेंड अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सलमा का गला घोंट रहा था. गला घोंटते वक्त उसका एक हाथ सलमा के गले पर था जबकि दूसरे हाथ से वो सिगरेट के कश ले रहा था.
सलमा को मारते वक्त और सलमा के मर जाने के बाद भी वो सलमा का ही वही पंसदीदा गाना लगातार गाता रहा. और इसके साथ ही सलमा मर जाती है. ऐसा मरती है कि अगले पांच सालों तक उसकी लाश छोड़िए उसकी मौत की खबर तक किसी को नहीं लगती.
छत्तीसगढ के कोरबा में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में सोमवार को एक लड़की गवाह के कटघरे में खड़े होकर सलमा के कत्ल की कहानी सुना रही थी. जो अभी हमने आपको बताई. कोमल नाम की वो गवाह थी, जिसने सिगरेट का कश लेते हुए कातिल को सलमा का गला घोंटते लाइव देखा था. न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना मर्ड केस के 51 गवाहों में कोमल की ही गवाही सबसे अहम थी. और कोमल ने कोर्ट के सामने वही कहा जो उसने 21 अक्टूबर 2018 को अपनी आंखों से देखा था.
दरअसल, ये मर्डर की वो कहानी है, जिसका जब खुलासा हुआ था तो हर कोई चकरा कर रह गया था. वजह ये थी कि 5 साल तक एक लाश गायब रही. 5 साल बाद जब लाश का सुराग मिला तो हालात कुछ ऐसे हो गए थे कि नेशनल हाईवे खोदने की नौबत आ गई. लाश तक पहुंचने के लिए पुलिस को साइंटिस्ट तक की मदद लेनी पड़ी. जमीन के अंदर का एक तरह से एक्सरे किया गया. तो पेश है हैरान परेशान कर देने वाली एक न्यूज एंकर की कत्ल की कहानी.
कौन थी सलमा सुल्ताना? कोरबा के उपनगर कुसमुंडा की रहने वाली 18 साल की सलमा सुल्ताना एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती थी. वो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड भी थी. उसने महज 10वीं की पढ़ाई करने के बाद साल 2016 में टीवी पत्रकारिता की दुनिया में कदम रख दिया था. वो स्क्रीन पर आई और अपने टैलेंट के बलबूते कम ही समय में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही. उसने एंकरिंग के साथ ही रिपोर्टिंग, स्टेज शो और अन्य कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई थी. असल में वह किसी बड़े टीवी चैनल में एंकर बनने का ख्वाब देख रही थी. कुछ लोग कहते हैं कि वो सुनहरे पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमाना चाहती थी. लेकिन उसे नहीं पता था कि एक अनहोनी उसका इंताजर कर रही थी.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






