
दोस्ती, पैसा और गर्लफ्रेंड... दिल्ली के फ्लैट में दफन लाश का ये सच आपको दहला देगा
AajTak
तफ्तीश के दौरान पुलिस महेश के बैंक खातों की जांच भी कर रही थी. तभी पुलिस को पता चला कि मृतक महेश ने अनीस को 9 लाख रुपए दे रखे थे. इस बात से पुलिस का माथा ठनका. अब पुलिस की सूई एक बार फिर से अनीस की तरफ घूम गई.
Mahesh Kumar Murder Case: दिल्ली में एक सरकारी मुलाजिम का कत्ल पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. लेकिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा भी कर दिया और कातिल को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. लेकिन इस कत्ल और फिर कत्ल के खुलासे की जो कहानी है, वो बेहद हैरान करने वाली है. ऐसा लगता है कि जैसे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट हो. मगर ये कोई फिल्म नहीं बल्कि हकीकत है. ये कहानी है सर्व ऑफ इंडिया के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की.
28 अगस्त 2023 दिल्ली पुलिस को एक महिला ने इत्तिला देकर बताया कि उसके पति महेश कुमार लापता हैं. वो कहीं मिल नहीं रहे हैं. ना दफ्तर में मौजूद हैं और ना ही घर पहुंचे हैं. वो अपनी कार भी अपने एक दोस्त के पास छोड़कर गए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि महेश की अपने सहकर्मी अनीस के साथ अच्छी दोस्ती है. ये वही अनीस है, जिसके पास महेश अपनी कार छोड़कर कहीं चला गया था.
अनीस से पूछताछ करने का फैसला इसी बीच पुलिस ने महेश की पत्नी से उसके दोनों मोबाइल नंबर लिए और उन्हें सर्विलांस पर लगा दिया. पुलिस ने जब महेश के मोबाइल ट्रेस किए तो उसकी आखरी लोकेशन दिल्ली से सटे हरियाणा के फरिदाबाद में मिली. लेकिन महेश का कुछ अता पता नहीं था. अब पुलिस ने सबसे पहले महेश के दोस्त अनीस से पूछताछ करने का फैसला किया.
अनीस की बातों पर पुलिस को था यकीन पुलिस ने अनीस को तलब किया और पूछताछ की. जब अनीस से पूछा कि महेश कहां गया था, तो उसने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस ने दोनों के रिश्तों को लेकर सवाल किए. ये भी पूछा कि जब वो तुम्हारा इतना अच्छा दोस्त है तो उसने तुम्हें क्यों नहीं बताया कि वो कहां जा रहा है? ये भी पूछा कि वो अपनी कार यहां क्यों छोड़ गया? उसकी लोकेशन फरीदाबाद कैसे आ रही है? अनीस ने सभी बातों के जवाब पुलिस को कुछ इस तरह से दिए कि पुलिस को उसकी बातों पर यकीन होने लगा था.
महेश के कत्ल का खुलासा तफ्तीश के दौरन पुलिस महेश के बैंक खातों की जांच भी कर रही थी. तभी पुलिस को पता चला कि मृतक महेश ने अनीस को 9 लाख रुपए दे रखे थे. इस बात से पुलिस का माथा ठनका. अब पुलिस की सूई एक बार फिर से अनीस की तरफ घूम गई. इस बार जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच खुलकर सामने आ गया. जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. अनीस ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस ने अनीस को अरेस्ट किया और उसकी निशानदेही पर महेश की लाश उसके दोस्त के खाली पड़े फ्लैट 623 से बरामद कर ली.
महेश ने अनीस को दिए थे 9 लाख अनीस पूछताछ के दौरान पुलिस को कत्ल की साजिश और वजह दोनों के बारे में तफ्सील से बताया. पुलिस को छानबीन में पता चला कि महेश, अनीस और अनीस की प्रेमिका तीनों एक ही दफ्तर में काम करते थे. और इस कहानी का आगाज़ भी यहीं से होता है. महेश और अनीस दोनों अच्छे दोस्त थे. यही वजह थी कि जब एक बार अनीस को 9 लाख रुपये की जरूरत पड़ी तो महेश ने बिना सोचे समझे उसे पैसे दे दिए. समय कटता रहा. इसी बीच अनीस की ऑफिस में ही एक लड़की से दोस्ती हो गई और वो अनीस की गर्लफ्रेंड बन गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








