
दोस्ती तोड़ने के लिए बनाया था ये वायरल पोस्ट, 38 लाख में बिका!
AajTak
सोशल मीडिया पर कुछ लोग वायरल होने के लिए जी-जान लगा देते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना किसी प्रयास के ही वायरल हो जाते हैं. ऐसी ही कहानी पाकिस्तान के आसिफ रजा की है. आसिफ का सुपर वायरल फ्रेंडशिप मीम कुछ साल पहले वायरल हुआ था और अब ये मीम एनएफटी के जरिए लगभग 38 लाख में बिक गया है.
सोशल मीडिया पर कुछ लोग वायरल होने के लिए जी-जान लगा देते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना किसी प्रयास के ही वायरल हो जाते हैं. ऐसी ही कहानी पाकिस्तान के आसिफ रजा की है. आसिफ का सुपर वायरल फ्रेंडशिप मीम कुछ साल पहले ट्रेंड हुआ था और अब ये मीम एनएफटी के जरिए लगभग 38 लाख में बिक गया है. लंदन और लाहौर बेस्ड स्टार्ट अप ऑल्टर ने इस डिजिटल आर्ट मार्केट प्लेस फाउंडेशन में इस मीम की सेल कराई है. ये पाकिस्तान का पहला ऐसा मीम है जो नॉन फंजीबल टोकन(एनएफटी) के तौर पर बिका है. इस मीम को 51 हजार 530 डॉलर्स यानी लगभग 38 लाख रुपये में खरीदा गया है. आसिफ ने वाइस वर्ल्ड न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि मैंने ये मीम सिर्फ इसलिए बनाया था ताकि इसे मुद्दसीर देखे और वो परेशान हो जाए. लेकिन मुझे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ये पोस्ट इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा और पूरी दुनिया में फैल जाएगा. हमें कई न्यूज एजेंसी ने इस मीम को लेकर इंटरव्यू भी किया है.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












