
'दोबारा जन्म लेना है, हत्याएं करनी होंगी', और 5 लोगों को उतारा मौत के घाट
AajTak
सुपरमार्केट में एक शख्स ने तीर-धनुष निकाल लिया और लोगों को निशाना बनाया. इसके बाद उसने चाकू से लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई.
एक शख्स सुपरमार्केट में तीर-धनुष चलाते दिखता है. फिर चाकू मारकर वह 5 लोगों की हत्या कर देता है. घटना का एक वीडियो भी रिलीज किया है, जिसमें तीर-धनुष से वह लोगों को निशाना बनाते दिखता है. अब वह अपनी गुनाहों के लिए माफी मांग रहा है.
शख्स का नाम एस्पेन एंडरसन ब्रेथेन है. वह नॉर्वे का रहनेवाला है. एंडरसन ने हाल ही में इस्लाम धर्म को अपना लिया था. कोर्ट में 12 अक्टूबर, 2021 को उसने हेटेगाटा शहर में हुए 5 लोगों की हत्या और 11 और लोगों के मर्डर की कोशिश के मामले में खुद को दोषी मान लिया है. एंडरसन ने कहा कि कोर्ट को वह सबकुछ बताना चाहता है.
एंडरसन ने कोर्ट में कहा कि उसने जिस किसी पर तीर चलाया है, उन सभी से वह माफी मांगना चाहता है. उसने आगे कहा- काश! मैंने जिन लोगों की हत्या की वे लोग आज जीवित होते.
एंडरसन के मुंह से पश्चाताप की यह बातें तब निकलने लगी जब कोर्ट में शिकायतकर्ताओं ने एक CCTV फुटेज रिलीज किया. फुटेज में एंडरसन एक सुपरमार्केट के एंट्रेंस पर खड़ा दिखता है. उसके हाथों में तीर-धनुष भी दिखती है. वह वहां से तीर छोड़ते भी दिखता है. यहां से निकलने के बाद ही उसने कई लोगों की हत्या कर दी थी.
एंडरसन ने कहा कि उसे डर था कि वह अंधा हो जाएगा और इसलिए वह लोगों की हत्या करने पर मजबूर था. उसने कहा उसे लगा था कि अगर दोबारा जन्म लेना है तो हत्याएं करनी ही होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











