
दोनों हाथ बंधे, फंदे पर लटका शव... रांची IIM हॉस्टल में UP के लड़के की संदिग्ध मौत
AajTak
रांची आईआईएम हॉस्टल में शिवम पांडे नाम के छात्र का शव बरामद किया गया है. शिवम का शव फांसी के फंदे से लटकी हुई अवस्था में मिला है लेकिन उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश की जा रही है.
झारखंड की राजधानी रांची स्थित आईआईएम हॉस्टल में छात्र का शव बरामद हुआ है. इस घटना से पूरे कैंपस में सनसनी है. वहीं प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है. बताया जा रहा है कि नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम हॉस्टल में शिवम पांडेय नाम के छात्र का शव बरामद हुआ है. पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
डिप्टी एसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिवम रविवार से तनाव में था, घटना सोमवार रात की ही है, बॉडी फंदे में झूल रही थी लेकिन उसके हाथ बंधे थे, लिहाजा हर एंगल से मामले की जांच और तफ्तीश चल रही है, पुलिस को पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है.
क्या है पूरा मामला
नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम हॉस्टल में शिवम पांडेय नाम के छात्र का शव बरामद किया गया है. शिवम का शव फांसी के फंदे से लटकी हुई अवस्था में मिला है लेकिन उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश की जा रही है.
हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाले शिवम पांडेय हॉस्टल के कमरा नंबर 505 में अकेले ही रहता था. शिवम का शव जिस हालत में मिला है, वह संदेहास्पद है. उसके दोनों हाथ आगे की तरफ से बंधे हुए थे. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. शिवम दूसरे वर्ष का छात्र था. प्रबंधन की ओर से कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था. मीडिया से प्रबंधन के प्रतिनिधि बहसबाजी करते रहे. संदेह इसलिए भी पैदा हो रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बॉडी को नीचे उतार दिया गया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











