
दोनों बच्चों को बारी- बारी बुलाकर मार डाला, फिर पति- पत्नी ने लगाई फांसी, लेकिन...
AajTak
कर्नाटक के होस्कोटे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे दंपत्ति ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पति शिवकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि पत्नी मंजुला को बचा लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया. पति दुर्घटना के बाद काम नहीं कर पा रहा था और परिवार कर्ज व गरीबी से परेशान था. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.
कर्नाटक के होस्कोटे में एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति पत्नी ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतारकर खुद आत्महत्या की कोशिश की. यहां बच्चों के बाद पति की मौत हो गई लेकिन महिला को बचा लिया गया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि बढ़ती आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने ये कदम उठाया.उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम शहर के बाहरी इलाके गोनाकनहल्ली में हुई.
पुलिस के अनुसार कि अपनी 11 और 7 साल की बेटी और बेटे की हत्या करने के बाद, 32 साल के शिवकुमार ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं उनकी 30 साल की पत्नी मंजुला को समय रहते बचा लिया गया. उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले एक दुर्घटना में शिवकुमार के पैरों में गंभीर चोटें आईं थीं जिसके बाद से उनकी पत्नी, छोटी-मोटी मजदूरी करके बहुत कम कमाती थी, जिससे घर का गुजारा नहीं हो पा रहा था. उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए भी पैसे उधार लिए थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. इसलिए, दंपत्ति ने अपनी जान देने और अपने बच्चों को भी मारने का फैसला किया ताकि वे अनाथ न हो जाएं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब दोनों बच्चे घर के पिछवाड़े में फूलों के बागान में रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, तभी दंपति ने पहले अपनी बेटी को घर में बुलाया और उसका गला घोंट दिया, बाद में उन्होंने अपने बेटे को बुलाया और उसका भी गला घोंट दिया.
सुसाइड से पहले, शिवकुमार ने कथित तौर पर पत्नी से शराब पीने के लिए कुछ स्नैक्स लाने को कहा. स्नैक्स के लिए घर से बाहर गई पत्नी ने आखिरी बार अपने माता-पिता से मिलने का फैसला किया. ऐसे में जब वह लौटी तो उसने पाया कि शिवकुमार ने फांसी लगा ली थी. ये देखकर मंजुला भी आत्महत्या करने चल पड़ी. लेकिन पड़ोसियों ने शिवकुमार और बच्चों के शवों को देख लिया और पुलिस को सूचित किया, जिससे मंजुला को आत्महत्या करने से पहले ही समय रहते बचा लिया गया.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







