
दे दनादन... बाल खींचा, घूंसे मारे, पैरों से भी पीटा, कैंपस में दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
AajTak
घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर कॉलेज कैंपस में दो छात्राओं के बीच मारपीट हुई. इस घटना के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा दोनों छात्राओं को जमकर फटकार लगाई. अपनी गलती के लिए दोनों छात्राओं ने माफी भी मांगी. कॉलेज के प्रिसिंपल ने कहा कि मारपीट की इस घटना को कॉलेज स्तर पर खत्म कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें दो छात्राओं के बीच कॉलेज परिसर में जमकर मारपीट हो रही है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों छात्राएं एक दूसरे के बाल खींच रही हैं और ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा रही हैं.
कॉलेज में मौजूद कुछ युवकों ने इस लड़ाई को छुड़ने वाली की कोशिश भी की. लेकिन मौका मिलते ही दोनों एक दूसरे हाथ उठाती रहीं. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यह वायरल वीडियो घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय का है. जिन छात्रों के बीच मारपीट हुई इनमें एक का नाम प्रज्ञा पवार और दूसरी का नाम एलीना है. हालांकि मारपीट की वजह अबतक साफ नहीं हो पाई है. इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन शिक्षकों और अन्य छात्र-छात्राओं को भी हस्तक्षेप करना पड़ा. छात्राओं के बीच हुई यह मारपीट चर्चा का विषय बनी हुई है.
इस घटना की जानकारी के बाद कालेज प्रबंधन द्वारा दोनों छात्राओं को जमकर फटकार लगाई. दोनों छात्राओं ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी हैं. कॉलेज के प्रिसिंपल ने मारपीट की इस घटना कॉलेज स्तर पर ही खत्म करने की जानकारी दी. पुलिस में इस मारपीट को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









