
देश विरोधी पोस्ट कर रहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कसेगा शिकंजा, संसदीय समीति ने मांगी डिटेल्स
AajTak
कमेटी ने सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों को भेजे पत्र में 'आईटी अधिनियम, 2000 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत ऐसे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने की प्रस्तावित कार्रवाई' की जानकारी मांगी है.
संसदीय पैनल ने इन्फॉर्मेशन फ्लो की निगरानी कर रहे दो प्रमुख मंत्रालयों से पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम कर रहे नजर आने वाले" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने पाया है कि देश में कुछ सोशल मीडिया प्रभावशाली लोग और प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम कर रहे हैं, जिससे हिंसा भड़कने की उम्मीद है.
कमेटी ने सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों को भेजे पत्र में 'आईटी अधिनियम, 2000 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत ऐसे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने की प्रस्तावित कार्रवाई' की जानकारी मांगी है.
बैन किए गए कई हैंडल्स
सूत्रों के मुताबिक, पत्र दोनों मंत्रालयों के सचिवों को भेजा गया है और उन्हें 8 मई तक विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है. राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के खिलाफ कथित तौर पर कंटेंट पोस्ट करने के बाद कई सोशल मीडिया हैंडल को तमाम प्लेटफार्म्स पर बैन कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पुलवामा में आतंकियों के घर ध्वस्त, सिंधु जल रोकने पर पाक PM शहबाज़ और बिलावल की धमकी
22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. भारत ने इस घटना के लिए पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










