
देश में 47 जगह रोजगार मेले का आयोजन, PM मोदी ने 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा
AajTak
देशभर के 47 शहरों में रोजगार मेला का आयोजन हुआ. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए 51 हज़ार नियुक्ति पत्र सौंपे हैं. साथ ही उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त युवाओं को राष्ट्र सेवा का मंत्र दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर के 51,000 से अधिक नवचयनित युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे, जो 16वें रोजगार मेले के दौरान आयोजित एक भव्य कार्यक्रम का हिस्सा था. यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ, जिससे भारत के विभिन्न हिस्सों के युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने और उनके संदेश को सुनने का अवसर मिला.
युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित पीएम मोदी ने कहा कि अब ये नौजवान राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. आज भी आप में से कई ने भारतीय रेल में अपने दायित्वों की शुरुआत की है. कई साथी अब देश की सुरक्षा के भी पहरेदार बनेंगे. डाक विभाग में नियुक्त हुए साथी गांव-गांव सरकार की सुविधाओं को पहुंचाएंगे. कुछ साथी 'सभी के लिए सहायता' मिशन के सिपाही होंगे. कई युवा वित्तीय समावेशन के इंजन को और तेज करेंगे और बहुत से साथी भारत के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देंगे.
एक ही ध्येय: राष्ट्र सेवा
उन्होंने कहा कि, आपके विभाग अलग-अलग हैं लेकिन ध्येय एक है और वो है राष्ट्र सेवा. हमें बार-बार याद रखना है, एक ही ध्येय है - विभाग कोई भी हो, कार्य कोई भी हो, पद कोई भी हो, इलाका कोई भी हो, एक ही ध्येय राष्ट्र सेवा. सूत्र एक - नागरिक प्रथम. आपको देश के लोगों की सेवा का बहुत बड़ा मंच मिला है.
युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी युवाओं को जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर इतनी बड़ी सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ. आपकी इस नई यात्रा के लिए मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










