
देश में 18 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना वैक्सीन, तेजी से चल रहा अभियान
AajTak
देश में कोरोना केसों की संख्या में कमी आने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 18 करोड़ से ज्यादा कोरोना की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. आज शनिवार सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड रोधी टीके की दी गईं खुराकों की कुल संख्या 18,04,57,579 तक पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 18-44 आयु वर्ग के 3,28,216 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी पहला टीका लगाया गया और टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस आयु समूह के कुल 42,58,756 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











