
देश में 16.73 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन, अब तक 15 लाख 18+ को लगा टीका
AajTak
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जहां आक्रामक हो चुकी है, वहीं देश में इस महामारी को हराने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू हो चुका है. पहले और दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के अभियान के बाद 18+ के लिए शुरू किए गए तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी आई है.
देश में कोरोना को हराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. वैश्विक स्तर पर मिल रही मदद भी सभी राज्यों में पहुंच सके, इसके लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है. वहीं वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है. अभी तक देश में 16,73,46,544 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 3.42 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई गई है. वहीं शुक्रवार को देश भर में वैक्सीन की 22,97,257 डोज लगाई गई हैं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










