
देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, पांच महीने बाद एक दिन में आए 50 हजार से अधिक केस
AajTak
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू हो गई है. बीते 24 घंटे में देश में 50 हजार से अधिक कोरोना वायरस के नए केस दर्ज हुए हैं.
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू हो गई है. बीते 24 घंटे में देश में 50 हजार से अधिक कोरोना वायरस के नए केस दर्ज हुए हैं. करीब पांच महीने के बाद भारत में 50 हजार कोरोना केस का आंकड़ा पार हुआ है, जो डराने वाला है. एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को भारत में कुल 53,364 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं. जबकि 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है. बता दें कि इससे पहले 23 अक्टूबर, 2020 को भारत में 50 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए थे, तब 54350 मामले सामने आए थे. कोरोना वायरस की इस बढ़ती रफ्तार के साथ ही भारत में एक बार फिर एक्टिव केस 4 लाख के करीब पहुंच गए हैं. जबकि देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर गई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











