
देश में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, महाराष्ट्र में कोविड के 172 नए मामले आए सामने
AajTak
महाराष्ट्र में शनिवार तक ओमीक्रॉन के जेएन.1 सब-वैरिएंट के 10 मामले पाए गए हैं. ये मामले ठाणे, पुणे और अकोला, पुणे और सिंधुदुर्ग जिलों से थे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ओमिक्रॉन XBB.1.16 COVID-19 का एक प्रमुख वैरिएंट है. अभी महाराष्ट्र में कोरोना के कुल1,972 सक्रिय मामले हैं.
देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 172 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है.
संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र में पिछले कुछ हफ्तों में वृद्धि हुई है. 24 से 30 दिसंबर यानी की एक सप्ताह में 620 नए मामले सामने आए हैं. 17 से 24 दिसंबर यानी पिछले सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या 103 थी. 3 से 9 दिसंबर और 10 से 16 दिसंबर तक 19-19 मामले सामने आए थे.
महाराष्ट्र में शनिवार तक ओमीक्रॉन के जेएन.1 सब-वैरिएंट के 10 मामले पाए गए हैं. ये मामले ठाणे, पुणे और अकोला, पुणे और सिंधुदुर्ग जिलों से थे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ओमिक्रॉन XBB.1.16 COVID-19 का एक प्रमुख वैरिएंट है. अभी महाराष्ट्र में कोरोना के कुल1,972 सक्रिय मामले हैं.
वहीं बात अगर पूरे देश की करें तो कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 के 162 मामले सामने आए हैं जिसमें केरल, गुजरात में ज्यादातर मामले सामने आए हैं. कई राज्य पिछले कुछ हफ्तों में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं. नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब तक जेएन1 सब वैरिएंट पाए गए हैं.
केरल में 83, गुजरात में 34, गोवा में 18, कर्नाटक में आठ, महाराष्ट्र में सात, राजस्थान में पांच, तमिलनाडु में चार, तेलंगाना में दो और दिल्ली में एक मामला है.
SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार INSACOG के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर में देश में दर्ज किए गए 145 कोविड मामलों में JN.1 सब वैरिएंट की उपस्थिति थी. नवंबर में ऐसे 17 मामले सामने आए थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







