
देश में चुनावी हलचल, NDA और INDIA गठबंधन की ताकत का आमना-सामना!
AajTak
दिवाली के त्योहारी माहौल के बीच देश भर में चुनावी हलचल भी बढ़ रही है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और झारखंड में विधानसभा और उपचुनावों में एनडीए और इंडिया गठबंधन की पूरी तैयारी है. दोनों गठबंधनों के बीच जमकर मुकाबला हो रहा है, जो चुनावी नतीजों को बेहद रोचक बना सकता है. वहीं, गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कुछ खींचतान भी देखने को मिल रही है. इन चुनावों का प्रभाव देश की राजनीतिक दिशा को भी प्रभावित कर सकता है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











