
देश में चल रहे ये 22 विश्विविद्यालय पूरी तरह फर्जी हैं, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
AajTak
देश के नामी शहरों में ‘विश्वविद्यालय’ के बोर्ड चमक रहे हैं, डिग्रियों का धंधा चल रहा है लेकिन हकीकत ये है कि इनका कोई अस्तित्व ही नहीं! विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने खुलासा किया है कि भारत में 22 ऐसे संस्थान चल रहे हैं जो खुद को ‘यूनिवर्सिटी’ बताते हैं, लेकिन असल में ये सब फर्जी हैं.
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारत में कुल 22 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है. आयोग ने एक गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा खुद को गलत तरीके से वैध इंजीनियरिंग कॉलेज बताने पर भी चिंता जताई है. गौरतलब है कि ऐसे संस्थानों की सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली में है.
यूजीसी ने 22 ऐसे संस्थानों की सूची जारी की है जो वैध विश्वविद्यालय होने का दावा करते हैं और प्रवेश देते हैं, लेकिन यूजीसी के मानदंडों के विरुद्ध काम करते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन संस्थानों से प्राप्त कोई भी डिग्री अमान्य है.
यूजीसी की राज्यवार फर्जी संस्थानों की सूची के अनुसार, दिल्ली में सबसे ज़्यादा 10 ऐसे विश्वविद्यालय हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4, आंध्र प्रदेश, केरल और पश्चिम बंगाल में 2-2, और महाराष्ट्र और पुडुचेरी में 1-1 विश्वविद्यालय हैं. छात्रों की सुविधा के लिए, हमने उन विश्वविद्यालयों के नाम सूचीबद्ध किए हैं जिन्हें फर्जी माना गया है.
आंध्र प्रदेश में दो संस्थान फर्जी पाए गए हैं-
1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, जो गुंटूर में दो अलग-अलग पतों पर संचालित बताई गई है. 2. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, जो विशाखापत्तनम के एनजीओ कॉलोनी में स्थित है. ये संस्थान धर्म या थियोलॉजिकल स्टडीज के नाम पर डिग्रियां प्रदान करते हैं, लेकिन यूजीसी की मान्यता इनके पास नहीं है. दिल्ली
दिल्ली में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या सबसे ज़्यादा है. यहाँ कुल 10 संस्थान ऐसे हैं जिन्हें यूजीसी ने मान्यता नहीं दी है. इनमें शामिल हैं-

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











