
देश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉल, आज PM की CMs के साथ बैठक
AajTak
मीटिंग के लिए मुख्यमंत्रियों ने अपना-अपना एजेंडा तय किया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में वैक्सीनेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन का समर्थन कर सकते हैं.
कोरोना के फिर बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे. बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे वर्चुअल माध्यम से होगी. बैठक में कोरोना की तेज रफ्तार के साथ टीकाकरण की रणनीति पर चर्चा होगी. कुछ हफ्तों पहले तक जहां भारत में कोरोना कंट्रोल में आता दिख रहा था, वो फिर डराने लगा है. इसीलिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का फैसला किया है. आज दोपहर साढ़े 12 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक है. मीटिंग के लिए मुख्यमंत्रियों ने अपना-अपना एजेंडा तय किया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में वैक्सीनेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन का समर्थन कर सकते हैं. मीटिंग से पहले कर्नाटक सरकार की ओर से साफ संकेत दिया गया है कि अगर ढिलाई नहीं रुकी तो कड़ाई करेंगे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











