
'देश में कोई औरंगजेब बनता है तो महाराणा प्रताप भी पैदा होता...', बीजेपी नेता का राहुल गांधी पर तंज
AajTak
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उनके खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाकर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब-जब देश में कोई औरंगजेब बनता है तो महाराणा प्रताप भी पैदा होता है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनके खिलाफ संसद में प्रिविलेज मोशन लाकर कार्रवाई की जानी चाहिए. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान न केवल संसद की मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी नुकसान पहुंचाने वाले हैं. गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि, 'जब-जब इस देश में कोई औरंगजेब बनने की कोशिश करता है, तब-तब महाराणा प्रताप भी पैदा होता है.'
गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता जानबूझकर ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम और तनाव पैदा हो. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'राहुल गांधी को अपनी भाषा और मर्यादा पर ध्यान देना चाहिए. अगर यही रवैया रहा तो संसद को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना पड़ेगा.'
'संसद को कर रहे हैं गुमराह' गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसी किताब का हवाला देकर बयान दिया है, जो अभी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित ही नहीं हुई है. ऐसे में यह पूरी तरह से गैर-प्रामाणिक है और सदन की मर्यादा के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर संसद को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई होनी चाहिए.
'राहुल गांधी की भाषा अमर्यादित' गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस भाषा और तरीके से राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर रहे हैं और सदन को बाधित कर रहे हैं, वह पूरी तरह अमर्यादित है. उन्होंने कहा कि इससे साफ लगता है कि राहुल गांधी को संसदीय परंपराओं और नियमों का ज्ञान नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी “नरेंद्र सरेंडर” जैसे पोस्टर दिखाकर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं.
राहुल गांधी पर की टिप्पणी गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश हो, जो भारत के प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने को तैयार न हो. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा कि वह हर मोर्चे पर असफल हो चुका है. अपने बयान के अंत में गिरिराज सिंह ने कहा, “यह भारत है, गजवा-ए-हिंद का सपना छोड़ दीजिए. जब-जब कोई औरंगजेब बनने की कोशिश करेगा, तब-तब देश में महाराणा प्रताप भी खड़ा होगा.”

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






