
देश में अब तक 18-44 उम्र वालों को लगी 5.5 करोड़ वैक्सीन, जानें टीकाकरण की रफ्तार का रिपोर्ट कार्ड
AajTak
देशभर में अगर 18 से 44 साल के लोगों की बात करें तो इस वर्ग में अब तक 5.5 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है. अकेले शनिवार के दिन 20.49 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है.
देश में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी, जिसमें सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई. तब से लेकर अभी तक कुल 27.62 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है. 1 मई से देश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन देना शुरू किया गया, तब से लेकर अब तक इस आयु वर्ग में 5.5 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है. देश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन के राष्ट्रव्यापी प्रोग्राम को 19 जून को 155 दिन पूरे हो चुके हैं. 19 जून यानी शनिवार के दिन पूरे देश में 33 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों पर आधारित है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 19 जून की शाम 7 बजे तक देश में कुल 27.62 करोड़ (27,62,55,304) वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











