
देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, थम गई पेट्रोल-डीजल की रफ्तार!
AajTak
जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है, वहीं 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरु होने से पहले देश में पिछले कई दिनों से पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि बाजार की चाल में बहुत बदलाव आ चुका है..
जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है, वहीं 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरु होने से पहले देश में पिछले कई दिनों से पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. 27 फरवरी से नहीं बढ़े दाम देश में पेट्रोल की कीमतों में 27 फरवरी के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह विधानसभा चुनाव शुरू होने से ठीक एक महीने पहले की स्थिति है. कोलकाता में 27 फरवरी के बाद से पेट्रोल की कीमतें 91.34 रुपये प्रति लीटर पर हैं. जबकि चेन्नई में 93.10 और दिल्ली में 91.17 रुपये लीटर पर ही बने हुए हैं. जबकि कीमतों पर नहीं सरकार का बस पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार 8 मार्च को संसद में कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बाजार तय करता है. यह सरकार के नियंत्रण में नहीं आती हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां विभिन्न आधारों पर उचित कीमत का फैसला लेती हैं. इसमें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, रुपये की विनिमय दर, कर ढांचा, मालवहन लागत इत्यादि शामिल हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












