
देश के 13 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार, जनता में हाहाकार- अब क्या करें सरकार?
AajTak
पेट्रोल धीरे-धीरे एक के बाद एक राज्य में 100 का आंकड़ा पार करता जा रहा है. अब तक देश के 13 राज्यों में पेट्रोल सेंचुरी लगा चुका है, यानी खुदरा भाव 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है. बाकी राज्यों में भी पेट्रोल 100 के आंकड़े को पार करने के लिए बिल्कुल सीमा रेखा के करीब पहुंच गया है.
पेट्रोल धीरे-धीरे एक के बाद एक राज्य में 100 का आंकड़ा पार करता जा रहा है. अब तक देश के 13 राज्यों में पेट्रोल सेंचुरी लगा चुका है, यानी खुदरा भाव 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है. बाकी राज्यों में भी पेट्रोल 100 के आंकड़े को पार करने के लिए बिल्कुल सीमा रेखा के करीब पहुंच गया है. (फोटो: आलोक दास, इंडिया टुडे) पेट्रोल-डीजल में महंगाई का यह आलम है कि केवल जून महीने में अब तक 11वीं बार कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है. जबकि पिछले महीने मई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 16 बार इजाफा हुआ था. केवल मई में पेट्रोल 4.11 रुपये और डीजल 4.69 रुपये महंगा हुआ. (फोटो: आलोक दास, इंडिया टुडे) महंगे पेट्रोल से जनता त्रस्त है, और सरकार लाचार दिख रही है. सरकार का तर्क है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं, इसलिए जैसे-जैसे क्रूड ऑयल का भाव बढ़ रहा है, पेट्रोल और डीजल भी महंगे होते जा रहे हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












