
देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, Amazon पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
AajTak
Lava Blaze 5G First Sale: देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon से की जाएगी. आज स्पेशल लॉन्च प्राइस के तौर पर कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है.
Lava Blaze 5G भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इस फोन की सेल आज शुरू होने वाली है. इसको दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध करवाया जाएगा. इसको आज 10 हजार रुपये से कम के स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकता है.
कीमत और ऑफर
आपको बता दें कि Lava Blaze 5G Amazon पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस वजह से आप इसे दूसरी ई-कॉमर्स साइट जैसे फ्लिपकार्ट से नहीं खरीद सकते हैं. कंपनी आज इस पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है.
इसकी कीमत भारत में 10,999 रुपये रखी गई है. लेकिन, स्पेशल प्राइस के तौर पर इस फोन को आज केवल 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. जैसा की ऊपर बताया गया है आप इस स्मार्टफोन को ऐमेजॉन से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं. इसकी सेल स्टॉक खत्म होने तक चलती रहेगी.
Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Lava Blaze 5G में 6.5-इंच की 2.5D कर्व्ड स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है. इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर Mali-G57 MC2 GPU के साथ दिया गया है. कंपनी ने इसमें 4GB का रैम दिया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












