
'देश के लिए खतरनाक हैं ट्रंप', राष्ट्रपति पद की रेस से हटने के बाद भी नरम नहीं हुए बाइडेन के तेवर, कमला के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
AajTak
बाडेन ने बीते रविवार को चिट्ठी लिखकर अचानक से राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन का यह फैसला तब आया, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेता और उनके समर्थक उनसे इस रेस से हटने की अपील कर रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सभी को चौंकाते हुए राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. बाइडेन ने इस रेस से पीछे हटने के अपने फैसले का समर्थन करते हुए इसे एकदम सही बताया. उन्होंने कहा कि वह कमला हैरिस के लिए धुंआधार प्रचार करेंगे.
बाइडेन ने समर्थकों से अपील की है कि कमला हैरिस का ठीक उसी तरह से समर्थन करें, जैसा मेरा करते आए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान का नाम बदला है लेकिन मिशन अभी नहीं बदली है और हमारा मिशन है, डोनाल्ड ट्रंप को हराना.
बाइडेन ने अपनी टीम से कहा कि अगर मुझे कोरोना नहीं होता तो मैं आपके साथ यहां बैठा होता, आपके साथ खड़ा होता. आप लोगों ने जो किया है, मुझे उस पर गर्व है. कोरोना की वजह से मैं अगले तीन से चार दिन तक लोगों से मिल नहीं पाऊंगा लेकिन मैं जल्द ही लोगों के बीच होऊंगा. मैं कहीं नहीं जा रहा. मैं चाहता हूं कि लोग ये याद रखें कि हमने बेहतरीन काम किया है.
कमला हैरिस का दिल खोलकर समर्थन करें
उन्होंने चुनाव प्रचार टीम से आग्रह किया है कि वे कमला हैरिस का दिल खोलकर समर्थन करें और एकजुट होकर ट्रंप को हराएं. उन्होंने कहा कि मैं प्रचार टीम से कहना चाहता हूं कि वह (कमला) बेहतरीन हैं. मैं सभी का उनके प्रयासों के लिए शुक्रगुजार हूं. मैं जानता हूं कि कल की खबर चौंकाने वाली है लेकिन मेरा वो फैसला सही था. मैं जानता हूं कि यह आपके लिए आसान नहीं था क्योंकि आपने मुझे जिताने के लिए जी-जान एक की हुई है. लेकिन मैंने सही फैसला लिया है.
बाइडेन ने कहा कि बेशक चुनाव प्रचार अभियान का नाम बदला गया है लेकिन हमारा मिशन अभी तक नहीं बदला है. मैं कमला हैरिस का जमकर प्रचार करूंगा. हमें लोकतंत्र बचाने की जरूरत है. ट्रंप हमारे समुदाय और देश के लिए खतरा है. मेरे विदेश नीति सहयोगियों, मेरे समकक्षों और दुनियाभर के लोगों से पूछिए वह अभी भी खतरा बने हुए हैं. मुझे यकीन है कि आपने जिस तरह की मेहनत मेरे लिए की है, आप वैसी ही मेहनत कमला हैरिस को जिताने में भी करेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











