
'देश की सरकार हिम्मत के साथ हस्तक्षेप करे', बांग्लादेश में बिगड़े हालात पर बोले पप्पू यादव
AajTak
बांग्लादेश में बिगड़े हालात को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि देश की सरकार को हिम्मत के साथ हस्तक्षेप करना चाहिए. भारत को दक्षिण एशिया के अभिभावक की तरह कूटनीतिक और सामरिक क्षमता दिखानी चाहिए.
बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत आ गईं. उनकी फ्लाइट दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतरी. जबकि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन होगा. वहीं इन हालातों को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि देश की सरकार को हिम्मत के साथ हस्तक्षेप करना चाहिए.
पप्पू यादव ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट भारत के लिए नुकसान है. देश की सरकार हिम्मत के साथ हस्तक्षेप करे. उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ राजनीति नहीं, दिल बड़ा कर दक्षिण एशिया के अभिभावक की तरह कूटनीतिक और सामरिक क्षमता दिखानी चाहिए. जैसा इंदिरा गांधी जी ने 1971 में पूरी दुनिया को दिखाया था.
बता दें कि बांग्लादेश में सोमवार को जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े तो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़कर भारत में शरण ली. उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में ठहराया गया है. इसके कुछ घंटे बाद ही बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जनवरी 2024 में चुनाव के बाद बनी संसद को भंग करने की घोषणा कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश संकट पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की.
अर्थशास्त्री यूनुस बनेंगे अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के इस आंदोलन के प्रमुख आयोजकों ने नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाने का प्रस्ताव दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक, नाहिद इस्लाम ने कहा कि वह पहले ही प्रोफेसर यूनुस से बात कर चुके हैं, और उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपनी सहमति दे दी है.
भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








