
देश की सबसे बड़ी एलुमनी मीट 'नवोत्सव' इंदौर में, नवोदय विद्यालय के हजारों छात्र होंगे शामिल
AajTak
जवाहर नवोदय विद्यालय एलुमनी मीट ‘नवोत्सव 3.0’ में नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र शामिल होंगे, जो अब सांसद, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, शिक्षक, सीए, बिज़नेसमैन बन चुके हैं. इस मीट में जम्मू कश्मीर से लेकर, उत्तर पूर्व भारत, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत समेत पूरे देश के राज्यों से सैकड़ों छात्र हिस्सा ले रहे हैं.
देश की सबसे बड़ी एलुमनी मीट ‘नवोत्सव 3.0’ इंदौर में आयोजित होने जा रही है. जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों की देश की सबसे बड़ी एलुमनी मीट इंदौर में 22 दिसंबर, रविवार 2024 को आयोजित हो रही है. इस एलुमनी मीट में 8000 से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं. इस मीट का दुनिया की सबसे बड़ी एलुमनी मीट के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया गया है.
जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने इसके लिए वेबसाइट बनाकर इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया है. इस मीट के लिए 200 लोगों की टीम पिछले 1 हफ्ते से 24x7 काम कर रही है. मध्यप्रदेश के नवोदयों के पूर्व छात्रों का ग्रुप ‘मान’ इसका आयोजन कर रहा है. इंदौर में नवोत्सव का तीसरा आयोजन है.
एलुमनी मीट की मैनेजमेंट टीम के सदस्य डॉ विकास व्यास ने बताया कि मीट में नवोदय के पूर्व छात्र शामिल होंगे, जो अब सांसद, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, शिक्षक, सीए, बिज़नेसमैन बन चुके हैं. ये छात्र अपनी यादों को एक दूसरे से साझा करेंगे. नवोदय गार्डन, बिचौली में हो रही इस मीट का उद्देश्य पूरे देश में फैले जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को एकत्र कर देश और समाज के लिए बड़ा काम करने योजना है. इस मीट में जम्मू कश्मीर से लेकर, उत्तर पूर्व भारत, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत समेत पूरे देश के राज्यों से सैकड़ों छात्र हिस्सा ले रहे हैं.
क्यूआर कोड से होगी एंट्री
एलुमनी मीट की मैनेजमेंट टीम के सदस्य सीए सुनील पाटीदार और सीएस नीलेश गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर पहले रजिस्टर करने के बाद छात्रों को एक क्यूआर कोड दिया जा रहा है. इस के ज़रिए एलुमनी मीट में प्रवेश दिया जाएगा. अब तक 8000 से ज्यादा छात्रों को QR कोड दिया जा चुका है.
महाकाल दर्शन की विशेष व्यवस्था

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











