
देश की पहली Sex Toy Shop पर लगा ताला, स्थानीय Panchayat के विरोध के चलते एक महीने में ही हुई बंद
Zee News
गोवा (Goa) में खुली देश की पहली सेक्स टॉय शॉप (Sex Toy Shop) पर अब ताला लग गया है और इसकी वजह है स्थानीय पंचायत का विरोध. पंचायत ने शॉप में बेचे जाने वाले सामान पर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दुकान के मालिक को मजबूरन उस पर ताला लगाना पड़ा.
पणजी: गोवा (Goa) में खुली देश की पहली सेक्स टॉय शॉप (Sex Toy Shop) पर अब ताला लग गया है और इसकी वजह है स्थानीय पंचायत का विरोध. पंचायत ने शॉप में बेचे जाने वाले सामान पर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दुकान के मालिक को मजबूरन उस पर ताला लगाना पड़ा. कलंगुट में कामा गिजमोस (Kama Gizmos) नाम की इस दुकान का उद्घाटन फरवरी में वेलेंटाइन वीक के दौरान हुआ था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दुकान खुलते ही इसका विरोध शुरू हो गया था. स्थानीय पंचायत ने सेक्स टॉय शॉप को संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसके खिलाफ मोर्चे खोल दिया था. पंचायत को यहां बिकने वाले सामान पर आपत्ति थी. जिसके बाद दुकान का शटर डाउन करना पड़ा. बता दें कि ऑनलाइन सेक्स टॉय स्टोर गिजमोसवाला (Gizmoswala) और सेक्सुअल वैलनेस स्टोर चेन कामाकार्ट (KamaKart) ने जॉइंट वेंचर के रूप में भारत के पहले ऑफलाइन सेक्स टॉय स्टोर और सेक्सुअल वैलनेस स्टोर की शुरुआत की थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








