
देश की पहली Digital Bus में जल्द कर सकेंगे सफर, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
AajTak
देश में डिजिटल इंडिया का दायरा अब बढ़कर Digital Bus तक जा पहुंचा है. बहुत जल्द मुंबई के लोगों को ऐसी पहली बस की सुविधा मिलने जा रही है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी ऐसी सुविधा मिले.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लाखों लोग रोज़ाना BEST की बसों से सफर करते हैं. अब ये बसें बहुत जल्द Digital Bus में बदलने जा रही हैं, और मुंबई देश का पहला ऐसा शहर होगा जहां ऐसी बसें चलेंगी. आखिर क्या खास होगा इन बसों में.
टिकट लेना होगा आसान
बेस्ट की बसों से यात्रा करने वाले लाखों लोगों को बस में भीड़ के दौरान टिकट लेने की दिक्कतों से जूझना पड़ता है, या टिकट के लिए लंबी कतारों में घंटो इंतजार करना पड़ता है. Digital Bus यात्रियों की इसी दिक्कत का अंत करने जा रही हैं. BEST की बसें अब तकनीक से लैस हो रही हैं. इन बसों में आधुनिक टिकट मशीनें लगाई जा रही हैं, जहां सिर्फ एक स्मार्टकार्ड को मशीन पर टच करना होगा और यात्रियों की टिकट तुरंत बुक हो जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये टिकट मशीन बस के दोनों गेट पर लगेंगी जहां यात्री चढ़ते और उतरते समय अपना स्मार्टकार्ड टच करेंगे और उनकी यात्रा का किराया कार्ड से कट जाएगा. इस से यात्रियों का काफी टाइम बचेगा.
हो चुका है ट्रायल
ऐसी बसों का ट्रायल सोमवार को शहर में किया गया. अभी शुरुआत में ये बसें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से NCPA तक चलेंगी. जल्द ही लोगों को इन बसों की सेवा मिलने लगेगी. बाद में इन बसों को ऑफिस वाले रूट पर चलाया जाएगा.
सिंगापुर में चलती हैं ऐसी बसें

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












