
देशभर में बिगड़ा मौसम, कहीं बाढ़ जैसे हालात तो कहीं रद्द हो रहीं ट्रेनें
AajTak
बंगाल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम से दक्षिणी राजस्थान और इससे लगते मध्य प्रदेश के जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. भारी बारिश के कारण रतलाम रेल सेक्शन पर कई जगह पानी भर गया. यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. राजस्थान से मुंबई जाने वाली 7 ट्रेनों के रूट बदले या फिर उन्हें आंशिक रूप से रद्द किया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











