
देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार के पार, बीते 24 घंटे में संक्रमण से छह मरीजों की मौत
AajTak
देश में कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटों में देशभर में 378 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6133 हो गई, जबकि इस दौरान 6 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में 21 नए मामले आए हैं, सक्रिय मामले 686 पहुंच गए हैं, और इस साल 7 मौतें हुई हैं. केरल में 144 नए केस दर्ज हुए, सक्रिय मामले 1950 तक पहुंच गए हैं.
देशभर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 378 नए मामले सामने आए, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या 6133 पहुंच गई. वहीं, छह मरीजों की संक्रमण की वजह से जान चली गई.
दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 21 नए मामले सामने आए, जिससे एक्टिव संक्रमितों की संख्या 686 पहुंच गई. इस साल कोरोना से दिल्ली में अब तक 7 लोगों की जान गई और 1024 लोग संक्रमित हुए.
केरल में आए सबसे ज्यादा मामले
केरल में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए. 24 घंटे में 144 नए मामले सामने आए, जिससे एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1950 पहुंच गई. तीन लोगों की मौत भी हुई. इस साल कोरोना से केरल में अब तक 15 लोगों की जान गई है. 2025 में केरल में कुल 2113 लोग कोरोना से संक्रमित हुए.
गुजरात में आए 105 नए मामले

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









