
'देशद्रोह है पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना...', संजय राउत ने एशिया कप मैच पर उठाए सवाल, बोले- ये तो निर्लज्जता
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप 2025 का मुकाबला होना है. इस मुकाबले पर शिवसेना (UBT) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने पाकिस्तान संग मैच खेलने को देशद्रोह करार दिया है. वहीं उन्होंने सरकार को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाकर घेरा है.
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मुकाबले से पहले एक बार फिर राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है. 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप मैच से पहले शिवसेना (UBT) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सरकार को घेरा है. उन्होंने पाकिस्तान संग मैच खेलने को देशद्रोह करार दिया है. राउत ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया है.
संजय राउत ने कहा- देखिए बात ऐसी है कि ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, हमारी जिन 26 मां -बहनों का सिंदूर पहलगाम में उजाड़ा गया था. उनकी वेदना, आक्रोश और दुख अभी खत्म नहीं हुआ है. आज वो लोग सदमे हैं, और आप पाकिस्तान से मैच खेलने की बात कर रहे हैं, यह तो निर्लज्जता है.
#WATCH | Mumbai: On India's match against Pakistan in Asia Cup 2025, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "...We will protest against this India-Pakistan cricket match. Women will come on the streets and our campaign is 'Sindoor Raksha Abhiyan'...You said that water and blood… pic.twitter.com/G29yNfdNqk
राउत ने सवालिया अंदाज में आगे कहा-मेरा सवाल BJP, सरकार, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल से है. क्या उनकी इस मामले में कोई भूमिका है या नहीं.
राउत यहीं नहीं रुके और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा, तो खून और क्रिकेटर एक साथ कैसे चलेगा?
भारत-पाकिस्तान मैच पर शिवसेना (UBT) का होगा प्रदर्शन मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने स्पष्ट कर दिया कि इस मैच को लेकर शिवसेना (UBT) से जुड़े लोग सड़क पर उतककर प्रदर्शन करेंगे. वहीं राउत ने यह भी कहा कि वह इसके लिए सिंदूर रक्षा अभियान (मेरा सिंदूर मेरा देश) पूरे देश में चलाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










