
देश मुस्लिम बाहुल्य लेकिन हिजाब नहीं पहन सकतीं स्कूली छात्राएं, सरकार ने लगाया बैन
AajTak
ये ऐसा करने वाला चुनिंदा मुस्लिम बहुल देशों में शामिल है. हालांकि इस प्रतिबंध को लेकर देश में बहस अब भी जारी है. धर्म में गहरी आस्था रखने वाले माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे हिजाब पहनें.
दुनिया के लगभग सभी मुस्लिम देशों में महिलाएं हिजाब पहनती हैं. ईरान में तो इसकी अनिवार्यता ऐसी है कि अगर कोई महिला हिजाब न पहने, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. हाल में यहां से कई दर्दनाक मामले भी सामने आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मुस्लिम बहुल देश ऐसा भी है,जिसने स्कूली छात्राओं के लिए हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है.
ये ऐसा करने वाला चुनिंदा मुस्लिम बाहुल्य देशों में शामिल है. हालांकि इस प्रतिबंध को लेकर देश में बहस अब भी जारी है. धर्म में गहरी आस्था रखने वाले माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे हिजाब पहनें.
इस देश का नाम कजाखस्तान है. यहां 2016 में लगी पाबंदी को कुछ लोग हटाने की मांग करते हैं. तब देश के शिक्षा मंत्रालय ने एक निर्देश जारी किया था. जिसमें कहा गया कि 'स्कूल की वर्दी के साथ किसी भी तरह के धार्मिक पहचान वाले कपड़े पहनने की मंजूरी नहीं है.
बेशक देश की सरकार इस्लाम को लेकर प्रतिबद्धता दिखाती है. लेकिन वो सोवियत संघ के वक्त से चले आ रहे धर्म पर नियंत्रण को कमजोर भी पड़ने देने को तैयार नहीं है.
इस देश की आबादी की बात करें, तो साल 2022 की जनगणना के मुताबिक कजाखस्तान में मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा है. यहां रहने वाले 69 फीसदी लोग मुस्लिम हैं.
हालांकि कई अध्ययन बताते हैं कि देश में एक तिहाई लोग ही धर्म का सख्ती से पालन करते हैं. ये संवैधानिक तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष देश है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












