
देव दीपावली पर 80 लाख के फूलों से महकेगा बाबा विश्वनाथ धाम, विशाखापट्टनम के भक्त की मुफ्त सेवा
AajTak
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर बाबा विश्वनाथ धाम को देसी और विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम के बाबा विश्वनाथ के भक्त के बाबूराव परिसर की सजावट कर रहे हैं, इसमें 80 लाख रुपए के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरीडोर या विश्वनाथ धाम के लिए यह पहली देव दीपावली है. पूरे धाम को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. विश्वनाथ धाम लाख-दो लाख के फूलों से नहीं, बल्कि देव दीपावली पर 80 लाख के फूलों से सजावट की जाएगी.
बता दें कि बाबा विश्वनाथ धाम के इस 80 लाख रुपयों के फ्लावर डेकोरेशन का काम विशाखापट्टनम के बाबा विश्वनाथ के भक्त के बाबूराव निशुल्क कर रहें हैं. सजावट में विदेशी फूल भी शामिल हैं.
काशी विश्वनाथ धाम की यह पहली देव दीपावली है. 80 लाख के फूलों की सजावट से इसको और भी खास बनाने की तैयारी है. विश्वनाथ धाम के कोने-कोने में फूलों की खुशबू महकेगी, जिसमें ऑर्किड, एन्थुरियम - राजहंस, लीलुम्स - कुमुदिनी, हाइड्रेंजिया, कार्नेशन, गुलाब, जिप्सी, ब्लू डाई, कृशांति, रजनीगंधा, गोम्फरेना, मदार और कमल के फूल मुख्य रूप से शामिल हैं.
फ्लावर डेकोरेटर के.बाबूराव बोले- 100 मजदूर 24 घंटे कर रहे हैं सजावट

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











