
देवी लक्ष्मी, भगवान शिव और गरुड़... गणतंत्र दिवस पर अतिथि बने इंडोनेशिया की संस्कृति में है भारतीय पुराणों की झलक
AajTak
भारत और इंडोनेशिया सदियों से एक जैसी ही विरासत के साझीदार हैं. ये साझेदारी, सिर्फ व्यावसायिक या आर्थिक नहीं है. यह साझेदारी परंपराओं की है, मान्यताओं की है, धार्मिक मान्यताओं की है और पौराणिक कथाओं-कहानियों की भी है. इसे ऐसे समझ लें कि जैसे हमारी दादी और नानी हमें रामायण-महाभारत की कहानियां और प्रसंग सुनाती रही हैं, तो इंडोनेशिया के बच्चे भी वैसी ही कहानियां सुनकर बड़े होते हैं.
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो की मेजबानी कर रहा है. वे इस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर बनकर आए हैं. इतिहास को देखें तो यह 5वीं बार है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के नेता बतौर अतिथि भारत पहुंचे हैं. 26 जनवरी 1950 को हुए पहले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो ही मुख्य अतिथि थे.
भारत और इंडोनेशिया की संस्कृतियों की साझी विरासत भारत और इंडोनेशिया सदियों से एक जैसी ही विरासत के साझीदार हैं. ये साझेदारी, सिर्फ व्यावसायिक या आर्थिक नहीं है. यह साझेदारी परंपराओं की है, मान्यताओं की है, धार्मिक मान्यताओं की है और पौराणिक कथाओं-कहानियों की भी है. इसे ऐसे समझ लें कि जैसे हमारी दादी और नानी हमें रामायण-महाभारत की कहानियां और प्रसंग सुनाती रही हैं, तो इंडोनेशिया के बच्चे भी वैसी ही कहानियां सुनकर बड़े होते हैं. ये तथ्य बताने के साथ यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि इंडोनेशिया में हिंदू आबादी सिर्फ 2 प्रतिशत ही है.
इंडोनेशिया की पौराणिक कथाएं वैसे तो अलग-अलग संस्कृतियों और जातीय समूहों पर आधारित हैं. इनमें हिंदू, इस्लामी, ईसाई और बाइबिल से प्रेरित कथाओं का एक सार स्वरूप दिखाई देता है. हालांकि इसमें भी हिंदू मिथकों और पौराणिक चरित्रों की भूमिका और प्रभाव यहां अधिक दिखाई देता है.
ब्रह्मांड की उत्तपत्ति की दोनों देशों में एक जैसी थ्योरी भारतीय वेद परंपरा में ऋग्वेद का हिरण्यगर्भ सूक्त कहता है कि यह ब्रह्मांड सृष्टि की उत्पत्ति से पहले एक 'स्वर्ण गर्भ अंड' (सोने का अंडा) था. इसे अंडे में विस्फोट से सृष्टि बनी. विज्ञान इसे बिगबैंग थ्योरी कहता है. वहीं भारत की ही शाक्त परंपरा जो देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की बात करती हैं. इसमें चौथी देवी का नाम कूष्मांडा है. देवी कूष्मांडा ही ब्रह्मांड की अंड स्वरूप देवी हैं, जिनकी इच्छा से ब्रह्मांड की उत्पत्ति होती है.
हिरण्यगर्भ: समवर्तताग्रे भूतस्य जात: पतिरेक आसीत्। स दाधार पृथिवीं द्यामुतेमां कस्मै देवाय हविषा विधेम॥ (ऋग्वेद, हिरण्यगर्भ सूक्त)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










