
देवास में इंटरनेशनल जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
AajTak
एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतरराष्ट्रीय जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिवार ने बताया कि रोहिणी स्कूल की परेशानियों से जूझ रही थीं.
मध्य प्रदेश के देवास में इंटरनेशनल जु जित्सु खिलाड़ी रोहिणी कलम ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी छोटी बहन रोशनी कलम ने कमरे में उनके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों जु जित्सु खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कारणों से आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि रविवार को रोहिणी कलम के अर्जुन नगर, राधागंज स्थित अपने घर में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. परिवार ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या की घटना के वक्त रोहिणी के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे. उनकी मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं, जबकि पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे. घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है.
स्कूल की परेशानी का जिक्र
रोहिणी की छोटी बहन रोशनी ने पुलिस को दिए बयान में कुछ परेशानियों का जिक्र किया है. रोशनी ने बताया कि रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर काम कर रही थीं और स्कूल की ओर से वह कुछ परेशान चल रही थीं.
परिवार ने बताया कि रोहिणी शनिवार को ही देवास स्थित अपने घर आई थीं. सुबह उन्होंने सामान्य रूप से चाय-नाश्ता किया था और किसी से फोन पर बात भी की थी.
नाश्ते के बाद रोहिणी अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद जब रोशनी ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ. दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने अपनी बहन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. पुलिस ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









