
देवस्थानम बोर्ड: साधु-संतों के विरोध के सामने झुकी Uttarakhand Governemnt, BJP का एक और चुनावी 'रोल बैक'?
AajTak
उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला कर लिया है. 2019 से ही चारधामों समेत उत्तराखंड के 51 मंदिरों का प्रबंधन देवस्थानम बोर्ड करता था. लेकिन राज्य की बीजेपी सरकार का ये फैसला हिंदू संगठनों, मंदिरों के पुरोहितों और साधु-संतों को पसंद नहीं था. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 2019 के फैसले को बदलने का ऐलान किया है. उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही हिंदू संगठन ये सवाल उठा रहे थे कि हिंदू मंदिरों को ही सरकारी नियंत्रण में क्यों लिया जाता है? अपने ही बनाए कानून को वापस लेकर बीजेपी सरकार ने लेकर मुद्दे को शांत करने की कोशिश की है. देखिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











