
देवरिया में प्रधान को पिकअप वैन से कुचलकर मारने वाला गिरफ्तार, 40 हजार रुपये की मिली थी सुपारी
AajTak
देवरिया में परसिया गांव के प्रधान अशोक मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर ने गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर ने पुलिस को बताया की प्रधान की हत्या करने की उसे सुपारी मिली थी. 40 हजार के लिए उसने प्रधान को मार डाला.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो हफ्ते पहले रंजिश के चलते ग्राम प्रधान की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. इसमें पुलिस ने चालक रुदल यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर ने 40 हजार सुपारी लेकर ग्राम प्रधान को पिकप वाहन से रौंद दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.
मामला खुखुंदू थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसिया का है. अशोक मिश्रा इस गांव के प्रधान थे. साथ ही वह प्रधान संघ के अध्यक्ष भी थे. 11 अक्टूबर को वह अपनी बाईक से देवरिया जा रहे थे. तभी रास्ते में भरौली के पास पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जैसे ही वह बाइक से गिरे उनके ऊपर से पिकअप वैन दौड़ा दी. इस हादसे में ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक के बेटे ने खुखुंदू थाना में गांव के आबिद समेत कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की. जिसके बाद शुक्रवार को सोनुघाट चौराहे के पास से पिकअप वैन ड्राइवर रुदल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे आबिद ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी. फिलहाल पुलिस आबिद की तलाश कर रही है. साथ ही ड्राइवर के एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस की मानें तो मामला रंजिश का है. अशोक मिश्रा के पास कुछ लोगों ने उनकी जमीन कब्जे की शिकायत की थी. इसी शिकायत को अशोक मिश्रा ने प्रशासन के सामने रखा था. जिसके चलते जमीन पर कब्जा करने वाले लोग उनसे चिढ़ गए थे. इसलिए उनकी हत्या करवा दी गई. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











