
देवरिया में दो लड़कियों पर एसिड अटैक... पुलिस से आमना-सामना हुआ तो आरोपियों ने कर दी फायरिंग
AajTak
यूपी के देवरिया (Deoria) में दो लड़कियों पर एसिड से हमला कर दिया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में नाकाबंदी कर दी. इस दौरान आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. दो आरोपियों के पैर में गोली है, वहीं एक पुलिस को चकमा देकर भाग गया.
उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria) में गुरुवार को दिनदहाड़े दो लड़कियों पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एसिड से हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और नाकाबंदी कर दी. इस दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. पुलिस टीम पर आरोपियों ने चार राउंड फायर कर दिए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी. वहीं एक मौके से भाग निकला.
जानकारी के अनुसार, थाना गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है. वह अपनी सहेली के साथ साइकिल से ड्यूटी पर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर एसिड अटैक कर दिया, जिससे दोनों लड़कियां गंभीर रूप से झुलस गईं.
एसिड से लड़की का चेहरा और गर्दन झुलस गए. वहीं उसकी सहेली की बांह झुलस गई. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल दोनों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
यह भी पढ़ें: UP: बाइक सवारों ने रिटायर्ड सिपाही पर फेंका एसिड... बेटी ने कहा- ससुराल वालों ने किया हमला
इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. शिकायत में तीन नामजद के विरुद्ध रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में एसपी ने बदमाशों की तलाश करने के लिए तीन टीमें गठित कीं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











