
देवबंद में ATS और NIA के बाद अब पुलिस का एक्शन, बाहरी लोगों के चेक होंगे दस्तावेज
AajTak
Deoband News: उत्तर प्रदेश के देवबंद में पुलिस अभियान चलाकर बाहर से आकर रहने वाले लोगों की जांच करेगी. बता दें कि इससे पहले केंद्रीय एजेंसियों ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी मिले थे.
Deoband News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से बीते एक महीने में NIA और यूपी ATS ने कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें कुछ ऐसे थे, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए देवबंद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. NIA और यूपी ATS ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य फर्जी कागजात भी बरामद किए थे. इसके अलावा NIA ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े एक मामले में भी कार्रवाई की. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और यूपी ATS के बाद अब सहारनपुर पुलिस नए सिरे से देवबंद में ऐसे लोगों की जांच पड़ताल करेगी. पुलिस उनके दस्तावेज चेक करेगी, जो दूसरे राज्यों या विदेश से आकर यहां पढ़ रहे हैं.
देवबंद से कई संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था. सहारनपुर के एसपी देहात आईपीएस सूरज कुमार राय का कहना है कि एक महीने में देवबंद में तीन मामले सामने आए हैं, जिसमें केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं. कुछ लोगों के पास फर्जी दस्तावेज मिले थे, जिनके माध्यम से लोग देवबंद में रह रहे थे. समय-समय पर देवबंद में मौजूद स्थानीय खुफिया तंत्र संदिग्धों के दस्तावेजों का सत्यापन करता रहा है. एक बार फिर देवबंद में बाहरी लोगों के दस्तावेजों को नए सिरे से चेक किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से देवबंद-लखनऊ तक मुस्लिम संगठनों की बैठक, बन रही रणनीति
एसपी देहात सूरज कुमार राय ने कहा कि तीन व्यक्तियों की अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तारी की गई है. सेंट्रल एजेंसी ने बीते एक महीने में कार्रवाई की है. इसमें फर्जी कागजात का मामला भी है. एटीएस ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा जो दो अन्य मामले हैं, जिसमें NIA ने एक गिरफ्तारी की है. जहां तक अभियान की बात है, इसमें लगातार थाने स्तर पर और एलआईयू स्तर पर कार्रवाई की जाती है. स्कूल, मदरसे द्वारा सूचना दी जाती है. इसकी सख्ती से जांच की जाएगी.
(रिपोर्टः पिंटू शर्मा)

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



