
देर तक बालकनी में खड़ा रहा, बार- बार सोचा फिर कूद गया छात्र, पिता ने स्कूल पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
AajTak
चित्रदुर्ग के भरमसागर स्थित डीवीएस रेजिडेंशियल स्कूल में 16 वर्षीय एसएसएलसी छात्र कोट्रेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र स्कूल भवन से गिरा मिला. पिता ने हॉस्टल वार्डनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सोमवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई. भरमसागर गांव स्थित एक रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ने वाले एसएसएलसी छात्र कोट्रेश की स्कूल भवन से गिरने के बाद मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:14 बजे की बताई जा रही है. छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र के गिरने की पूरी घटना हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. वीडियो में दिखा कि लड़का बालकनी के पास खड़ा काफी देर तक सोचता रहा. 3-4 कोशिश के बाद वह एकाएक छत से कूद जाता है. नजारा भयानक था.
कोट्रेश मूल रूप से करियन्ननहल्ली गांव का रहने वाला था. उसके पिता गुरुलिंगैया ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने 15 फरवरी को हॉस्टल वार्डन दीपा और नागराज द्वारा कथित उत्पीड़न की शिकायत की थी. पिता का कहना है कि उन्होंने इस बारे में स्कूल प्राचार्य को भी अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई या आंतरिक जांच शुरू नहीं की गई.
परिजनों का आरोप है कि कथित प्रताड़ना के कारण छात्र मानसिक रूप से परेशान था. पिता ने वार्डनों, प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें सूचित नहीं किया गया और छात्र को स्कूल स्टाफ द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया.
यह मामला भरमसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पुलिस ने बताया कि औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल छात्र की मौत ने क्षेत्र में गहरा दुख और सवाल खड़े कर दिए हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








