
‘देखो, 18 साल वेट किया और तुम...?,’ RCB की जीत पर दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट वायरल
AajTak
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद, देशभर में जश्न का माहौल रहा.इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट कर न केवल विराट कोहली की तारीफ की बल्कि रोड सेफ्टी को लेकर एक जरूरी संदेश भी दिया.
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद, देशभर में जश्न का माहौल रहा.इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट कर न केवल विराट कोहली की तारीफ की बल्कि रोड सेफ्टी को लेकर एक जरूरी संदेश भी दिया.
दिल्ली पुलिस ने लिखा- देख लो, 18 साल इंतजार किया और तुम अभी से कार, बाइक चलाने के लिए जिद करते रहते हो पापा-मम्मी से. दिल्ली पुलिस के ऑफिशियल इंस्टा पेज पर शेयर करते हुए इस पोस्ट पर कैप्शन दिया-विराट जीत के लिए, पेशेंस जरूरी है. पोस्ट में विराट कोहली के 18 साल के लंबे इंतजार को टीनएजर्स की जल्दबाजी से जोड़ा गया.
आपने देखा दिल्ली पुलिस का ये अंदाज
ट्रैफिक नियमों की क्लास देने इंस्टा पर आई दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस लंबे वक्त से सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा और जागरूकता को मजेदार अंदाज में पेश कर रही है. चाहे बात नए साल की पार्टी की हो या हेलमेट पहनने की अपील की, हर बार उनका अंदाज बिल्कुल हटके होता है. ट्रैफिक नियमों की जानकारी को सोशल मीडिया पर वायरल बनाना उनकी एक सराहनीय पहल बन चुकी है. आइये देखते हैं ऐसे ही कुछ दिलचस्प पोस्ट.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












