
'देखो मरियम मेरा नाम इस तरह न लो, कहीं तुम्हारे पति...' इमरान के इस बयान पर पाकिस्तान में बवाल
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता गंवाने के बाद इन दिनों जनता के बीच जा रहे हैं और शहबाज शरीफ की सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. हाल ही में इमरान खान मुल्तान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मरियम नवाज को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे वे विपक्ष के निशाने पर आ गए.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक बयान की इनदिनों पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, मुल्तान के सरगोधा में एक जनसभा के दौरान इमरान खान ने नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को लेकर एक बयान दे डाला. इसके बाद सोशल मीडिया पर विपक्ष समेत लोग इमरान खान के उस बयान की निंदा करने लगे. इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. रेहम खान ने कहा कि मुझे इस बात पर बहुत शर्मिंदगी है कि मैं कभी ऐसे घटिया आदमी से जुड़ी हुई थी.
दरअसल, पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान इनदिनों जनता के बीच जा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मुल्तान में एक जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को लेकर एक बयान दे डाला. इमरान खान ने कहा कि उनके किसी जानने वाले ने सोशल मीडिया पर उन्हें मरियम नवाज के भाषण की एक क्लिप भेजी. इमरान ने कहा कि मैंने क्लिप देखा. भाषण में मरियम नवाज ने कई बार मेरा नाम लिया. मैं उनसे (मरियम नवाज) कहना चाहता हूं कि मरियम देखो थोड़ा ध्यान से, तुम्हारा पति नाराज न हो जाए जिस तरह तुम मेरा नाम लेती हो.
इमरान का ये बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. इसके बाद विपक्ष के नेताओं समेत लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. खासकर महिलाओं ने इस बयान को लेकर इमरान खान को लताड़ लगाई है. कुछ लोगों ने इमरान खान को सलाह भी दी कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए.
भारत की तारीफ पर मरियम ने इमरान को लगाई फटकार
उधर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के बाद भारत की तारीफ करने वाले इमरान खान को मरियम नवाज ने फटकार लगाई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा है कि अगर उन्हें (इमरान खान) भारत इतना ही पसंद है तो उन्हें वहां चले जाना चाहिए. बता दें कि भारत सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती की और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की. साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 12 सिलेंडरों पर एक साल में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का भी फैसला किया.
खान ने अपने ट्वीट में एक दक्षिण एशिया सूचकांक रिपोर्ट को टैग किया जिसमें कहा गया था कि रूस से रियायती तेल खरीदने के बाद भारत सरकार ने पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है, डीजल की कीमत में भी 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








