
'देखते ही पागल हुई...' ब्राजील की लड़की को भारतीय से यूं हुआ प्यार
AajTak
Brazilian girl fell in love with Indian boy: हिंदुस्तानी लड़के पर ब्राजील की रहने वाली लड़की का दिल आ गया. लड़की अपना मुल्क छोड़कर भारत आ गई और लड़के के साथ रह रही है. दोनों लिविंग रिलेशनिशप में हैं. कपल ने कहा कि सही समय आने पर वे शादी कर लेंगे.
ब्राजील की रहने वाली एक लड़की और एक भारतीय लड़का की चीन में मुलाकात हुई. दोनों को प्यार हो गया, लेकिन फिर कपल अपने-अपने देश लौट आए. इसके बाद अलग-अलग टाइमजोन में रहकर दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप चलाई. अब कपल एक साथ रहने लगे हैं और अपनी लव स्टोरी शेयर की है.
कपल का कहना है कि सही समय आने पर वे शादी करेंगे. फिलहाल दोनों का फोकस करियर पर है. इस कपल ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई है.
साहिल भारत के रहने वाले हैं और उनकी गर्लफ्रेंड मारिया ब्राजील से हैं. साहिल ने बताया कि मारिया और वह पेशे से मॉडल हैं. पहली मुलाकात कैसे हुई? इस पर साहिल ने बताया कि वह मॉडलिंग के सिलसिले में चीन गए थे, मारिया भी चीन में ही थीं. शाम को वह एक रेस्टोरेंट में गए, यहां उनकी नजर पहली बार मारिया पर पड़ी. साहिल ने कहा कि वह 17 अक्टूबर 2021 का दिन था.
साहिल ने हंसते हुए कहा- 'मारिया तो मुझे देखकर पागल हो गई थी, उसने तो मेरे जैसा लड़का देखा ही नहीं देखा था'. रेस्टोरेंट की इस मुलाकात के बाद ही हमारी बातचीत शुरू हुई. साहिल ने कहा कि 26 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन था. इस दिन भी हम दोनों की मुलाकात हुई, इसके बाद तो हम दोनों एक-दूसरे के और करीब आ गए.
चीन में हुई मुलाकात के बाद हम दोनों अपने-अपने देश आ गए. साहिल ने माना कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हुए काफी दिक्कत आई. जब ब्राजील में दिन होता था तो भारत में रात होती थी. एकबारगी को तो उन्होंने एक-दूसरे को छोड़ने पर भी विचार किया.
साहिल ने कहा कि मारिया ने फैसला किया वह भारत आएगी. 15 मई 2022 को वह आईं और 20 मई 2022 को पांच दिन बाद वापस चली गईं. मारिया ने कहा कि उनके मन में भारत को लेकर कई भ्रांतियां थीं. लेकिन यहां आकर सारे कन्फ्यूजन दूर हो गए.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











