
देखते ही देखते गंगा में समा गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सिपाही लापता... पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, Video
AajTak
झारखंड के साहिबगंज में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पानी भरने गंगा के घाट पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी सिपाही अरुण सहित गंगा में समा गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से यह घटना हुई. प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम सिपाही और गाड़ी को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है.
झारखंड के साहिबगंज जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां राजमहल थाना क्षेत्र में गंगा नदी में फेरी घाट पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी भरने पहुंची थी. गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से दमकल की गाड़ी सिपाही अरुण कुमार सहित पानी में समा गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की सुबह करीब 8 बजे की है. दमकल की गाड़ी पानी भरने के लिए राजमहल के फेरी घाट पहुंची थी. यहां रोपवे में पानी भरने के लिए फायर कर्मी मो. सजलिम दमकल गाड़ी को बैक कर घाट की ओर ले जा रहे थे. इसी बीच गाड़ी में कुछ खराबी आ गई.
यहां देखें Video
फायर ब्रिगेड की गाड़ी में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से गाड़ी तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगी. इस दौरान मो. सजलिम सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का गेट खोलकर बाहर की ओर कूद गए, लेकिन सिपाही अरुण कुमार गाड़ी से नहीं निकल पाए और वे गाड़ी के साथ गंगा में समा गए.
इस घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी किशोर कुमार, अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राधा नगर थाना प्रभारी नितेश पांडे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल गाड़ी को निकालने के लिए टीमों को लगाया गया है.
यह भी पढ़ें: कानपुर: गंगा में डूबते डिप्टी डायरेक्टर को बचाने के लिए क्यों मांगे थे 10 हजार? गोताखोरों ने पुलिस को बताया

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











