
दूसरी मंजिल से नीचे लटका बच्चा, अटकी सांसें... देखें रेस्क्यू का हैरान करने वाला Video
AajTak
चेन्नई (Chennai) से रेस्क्यू का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बालकनी में लगे प्लास्टिक शीट पर फंसे बच्चे को बचाया जा रहा है. इस दौरान कुछ लोग बिल्डिंग के नीचे बेडशीट लेकर खड़े हैं. मगर, कुछ लोग पहली मंजिल के खिड़की पर चढ़ गए और 2 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया.
तमिलनाडु के चेन्नई (Chennai) से रेस्क्यू का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बालकनी में लगे प्लास्टिक शीट पर फंसे बच्चे को बचाया जा रहा है. इस दौरान कुछ लोग बिल्डिंग के नीचे बेडशीट लेकर खड़े हैं. मगर, कुछ लोग पहली मंजिल के खिड़की पर चढ़ गए और 2 मिनट की मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया.
जानकारी के मुताबिक, अवाडी के एक अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार का बच्चा बालकनी में लगी प्लास्टिक शीट पर गिर गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस दौरान कुछ लोग अपार्टमेंट के नीचे खड़े होकर रेस्क्यू करने के लिए बेडशीट फैला दिया, ताकि बच्चा गिरे, तो बेडशीट पर ही गिरे. इस दौरान बच्चा धीरे-धीरे प्लास्टिक शीट पर फिसल भी रहा था.
ये भी पढ़ें- चेन्नई: रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ कैश बरामद, BJP कार्यकर्ता सहित 3 गिरफ्तार, देखें VIDEO
देखें वीडियो...
'रेस्क्यू का वीडियो देख लोग हैरान'
मगर, इसी बीच पहली मंजिल पर रहने वाले पड़ोसियों ने अपनी खिड़की से निकलकर करीब 2 मिनट के मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया गया. इस दौरान सामने वाले बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने इस पूरी घटना को अपने फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहें है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







