
दूसरी पत्नी रखने का शक... डिटेक्टिव बन पत्नी ने किया पति का पीछा, जो देखा उससे घूम गया सिर
AajTak
महिला को शक है कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है और वो किसी दूसरी महिला के पास जाता है. उसने सच्चाई पता करने के लिए पति का पीछा भी किया. लेकिन समस्या हल नहीं हुई. जो देखा उससे वो और कन्फ्यूज हो गई.
इस महिला को अपने पति पर शक था और मामले की तह तक जाने के लिए वो डिटेक्टिव बन गई. मगर इस दौरान जो कुछ उसे पता चला, उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ. उलटा महिला बुरी तरह कन्फ्यूज हो गई. हांगकांग की रहने वाली इस महिला का कहना है कि उसका पति अकसर चीन की यात्रा करता है. उसने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताते हुए कहा कि वो बीते महीने पति का पीछा करते-करते चीन तक पहुंच गई थी, ताकि पति का सीक्रेट पता चल सके.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि पति अकसर चीन जाता रहता है और वहीं रात गुजारता है. ऐसे में उसे शक है कि वो यहां किसी और महिला के साथ रहता है. उसे पति पर काफी समय से शक था, लेकिन बच्चे की देखभाल करने के चलते सच्चाई पता करने का समय नहीं मिल रहा था. हालांकि एक दिन उसकी सास ने कहा कि वो बच्चे की देखभाल कर लेगी. जिससे इस महिला को अपना डिटेक्टिव वाला काम करने का मौका मिल गया. आखिर में उसने अपने पति को किसी दूसरी महिला के बजाय एक टूर गाइड से मुलाकात करते हुए देखा.
पहले भी कर चुका है फ्लैट की बात
थोड़ी और जांच करने के बाद उसे पता चला कि पति वीकेंड पर यहां फ्लैट देखने आता है. वो एक अपार्टमेंट खरीदना चाहता है. महिला ने बताया कि उसका पति उससे अतीत में फ्लैट खरीदने की बात कह चुका है लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था. ऐसे में उसे पति पर शक है कि वो मना करने के बावजूद भी यहां कभी कभार आकर क्यों रह रहा है. क्यों फ्लैट देख रहा है.
लोगों ने क्या कुछ कहा?
महिला ने सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए लिखा, 'क्या ये सच है कि उनकी दूसरी पत्नी है और उन्हें उसे रखने के लिए फ्लैट खरीदने की जरूरत है? मैं उनसे पूछना चाहती हूं, लेकिन अगर मैं ऐसा करती हूं, तो उन्हें पता चल जाएगा कि मैंने उनका पीछा किया है.'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











