
दूल्हन का प्रोफेशन जानकर उड़े होश, राज खुला तो शादी तोड़कर भागा दूल्हा
AajTak
एक कपल की सगाई के दौरान वहां पहुंची उनकी एक रिश्तेदार मे दूल्हे से कुुछ ऐसा कह दिया कि वह सगाई तोड़कर भाग खड़ा हुआ. दरअसल, दुल्हन की भाभी ने दूल्हे के आगे दुल्हन के करियर को लेकर ऐसा राज खोल दिया था जिसके बाद इतना तमाशा हो गया.
शादी हो या सगाई कपल्स दिल से इतने खुश होते हैं कि उनके चेहरे पर भी ये खुशी दिख ही जाती है. लेकिन हाल में एक दुल्हन के लिए उसकी सगाई का दिन ही सबसे बुरा दिन बन गया. दरअसल सगाई के एक कार्यक्रम में आई मेहमान (दुल्हन की भाभी) ने दूल्हे को कुछ ऐसा बता दिया जिससे कि उसने रिश्ता ही तोड़ दिया और अपने परिवार के साथ वहां से चला गया.
दुल्हन का सच जानते ही हैरान रह गया
एक महिला ने रेडिट के एक पोस्ट में ये पूरा किस्सा शेयर किया. महिला ने लिखा- मेरी ननद की सगाई की पार्टी थी. मैं भी वहां पहुंची थी. यहां मैंने दूल्हे से कहा तुम काफी ओपन माइंडेड हो जो मेरी ननद के ओनलीफैंस अकॉउंट (एक एडल्ट डेटिंग वेबसाइट) के बारे में जानने के बाद भी उससे शादी कर रहे हो. यह सुनते ही वह हैरान रह गया.
दूल्हा भड़ककर सगाई से निकल गया
महिला ने आगे लिखा- "जाहिर तौर पर ननद के मंगेतर को उसके ओनलीफैन्स अकाउंट के बारे में नहीं पता था, ऐसे में आप उन दोनों के बीच हुए सभी नाटक की कल्पना कर सकते हैं। इसके बाद पहले दूल्हा वहां से भड़ककर चला गया और फिर मेरी ननद आंसुओं के साथ पार्टी छोड़कर चली गई।''
'तुम इस मुसीबत को यहां लाए' महिला ने आगे लिखा, "मेरे पति ने उसके पीछे जाने की कोशिश की, लेकिन उसके जुड़वां भाई ने उसे रोक दिया और कहा कि छोड़ तो, तुम्हारी गलती है कि ये सब तमाशा करने के लिए तुम इस मुसीबत (अपनी पत्नी) को यहां लेकर आए। मैंने इसपर अपने देवर को तुरंत जवाब दिया."

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











