
दूध खरीदने गई लड़की को दुकान पर आया ये आइडिया, मिले 3 करोड़!
AajTak
करोड़पति बनने की खबर की लगते ही लड़की कहती हैं कि वह उस रात नहीं सो पाई थीं. उन्हें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वे सचमुच में 2.8 करोड़ रुपये की मालकिन बन चुकी हैं. क्योंकि उन्हें आमतौर पर जीवन में हर जगह से निराशा ही मिली है.
एक लड़की जिनके पास कभी मामूली जरूरतों के लिए पैसे नहीं थे, अचानक उनके पास 2.8 करोड़ रुपये आ गए. लड़की डिलीवरी ड्राइवर का काम करती थी और अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के भी पैसे उनके पास नहीं होते थे. बाद में शारीरिक दिक्कतों की वजह से उसे नौकरी छोड़नी पड़ी. हालांकि, बाद में उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि वो रातोंरात करोड़पति बन गई.
51 साल की इस लड़की का नाम कारेन पार्किन है और वह इंग्लैंड के नॉटिंघम की रहने वाली हैं. पार्किन ने बताया कि कुछ महीने पहले वह पास के एक स्टोर से ब्रेड और मिल्क लेने गई थी. यहां उन्होंने देखा कि एक लड़की ने करीब 50 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली है. उसे देखकर पार्किन के मन में भी लॉटरी खरीदने का विचार आया.
इसके बाद उन्होंने कई बार लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाई. लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि, बीते महीने पार्किन की लॉटरी लग गई, वो भी 2 करोड़ 83 लाख रुपये की.
द सन के मुताबिक, कारेन पार्किन कहती हैं कि उन्होंने एक स्टोर से National Lottery के दो टिकट खरीदे थे. पहले टिकट को स्क्रैच करते ही वो चौंक पड़ीं. उनका लॉटरी नंबर लग गया था. दूसरे टिकट का नंबर थोड़ा ब्लर था इसलिए उन्होंने उसे ट्राई नहीं किया. 'उस रात सो नहीं पाई थी'
अपना लकी नंबर चेक करवाने के लिए उन्होंने कुछ दोस्तों को भी टिकट दिखाया और जब पक्का हो गया कि उनकी लॉटरी लग गई है तो पार्किन खुशी से झूम उठीं. अगले दिन लॉटरी ऑफिस से भी फाइनल कॉल आ गई कि वो विनर बन गई हैं.
पार्किन कहती हैं कि मैं उस रात नहीं सो पाई थी. उन्हें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वे सचमुच में करोड़पति बन चुकी हैं. क्योंकि, मुझे आमतौर पर जीवन में हर जगह से निराशा मिली है. फिलहाल, पैसे मिलने के बाद पार्किन परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रही हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












