
दूध के दांत ने इस बच्चे को बना दिया मशहूर, गिनीज बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
क्या आपने दंत परी के बारे में सुना है? बच्चों के बीच एक कहानी बेहद लोकप्रिय है कि अगर वो अपने टूटे हुए दूध के दांतों को तकिए के नीचे रखकर सोते हैं तो रात को दंत परी आकर उनका ख्याल रखती है. इतना ही नहीं, दंत परी वो दूध के दांत अपने साथ ले जाती है और उसकी जगह कुछ सिक्के छोड़ देती है. ये कहानी है लेकिन सच्चाई ये है कि 9 साल के एक बच्चे ल्यूक बोल्टन ने दूध के दांत टूटने के बाद विश्व रिकॉर्ड के रूप में एक उपहार जरूर पा लिया है.
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. दरअसल, कनाडा के पीटरबरो के रहने वाले ल्यूक ने अपने दांतों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इतनी कम उम्र में अपनी जगह बना ली है. ल्यूक ने सबसे लंबे दूध के दांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया.
एक ब्लॉग के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी जानकारी दी है. ब्लॉग में कहा गया है कि ल्यूक बॉल्टन का दांत सितंबर 2019 में निकाला गया था, जब वह आठ साल का था. यह 2.6 सेंटीमीटर का मापा गया था. ब्लॉग के अनुसार, ल्यूक ने अपने दांत को बाद में सभी के देखने के लिए एक शोकेस में रखा था.
More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












