
दुल्हन बनीं यामी को एक्टर ने कहा राधे मां, कंगना बोलीं- कहां से निकला ये कॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल
AajTak
कंगना ने यामी के ब्राइडल लुक की तारीफ में लिखा था- 'हिमाचली दुल्हन सबसे गॉर्जियस होती हैं, देवी की तरह दिखती हैं...' आयुष्मान खुराना के कमेंट पर भी कंगना ने दो बातें कही थीं.
यामी गौतम की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उन्होंने अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश में उरी फिल्म डायरेक्टर-राइटर आदित्य धर से सीक्रेट वेडिंग की. उनकी वेडिंग फोटोज आते ही इंटरनेट पर बधाईयों की बाढ़ आ गई थी. यामी के को-एक्टर विक्रांत मैसी ने भी यामी के एक ब्राइडल लुक पर उन्हें राधे मां कह दिया था. विक्रांत का यह कमेंट कंगना रनौत को जमी नहीं और उन्होंने अब विक्रांत को जवाब दिया है. विक्रांत ने लिखा था- 'शुद्ध और पवित्र बिल्कुल राधे मां की तरह'. इसपर कंगना ने पलटवार करते हुए लिखा- कहां से निकला ये कॉकरोच...लाओ मेरी चप्पल.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










