
दुल्हन ने पहनी 7 KM लंबी वेडिंग ड्रेस, फोटो देखकर लोग हुए हैरान
AajTak
ड्रेस के साथ महिला के वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. मारिया परस्केवा नाम की इस महिला ने अपनी शादी के दौरान करीब 7 किलोमीटर लंबा ड्रेस पहना.
सायप्रस से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. दुल्हन ने शादी के दौरान ऐसी ड्रेस पहनी जिससे उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. यह 7 किलोमीटर लंबी ड्रेस थी. (Photos: IG- guinnessworldrecords/grabs) दरअसल, ड्रेस के साथ महिला के वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. मारिया परस्केवा नाम की इस महिला ने अपनी शादी के दौरान करीब 7 किलोमीटर लंबा ड्रेस पहना. ड्रेस को एक मैदान में एक छोर से दूसरे छोर तक कई बार बिछाया गया था. मारिया ने अपने एक बयान में कहा कि मेरा बचपन से सपना था कि मैं सबसे लंबा वेडिंग वेल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाऊं. मारिया ने बताया कि इस वेडिंग वेल को ग्राउंड में सही तरीके रखने के लिए करीब 6 घंटे लगे और इस दौरान 30 वॉलिंटियर भी साथ में मौजूद थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












